छत्तीसगढ़

शादी मे नियमों का उललंघन पालन न किये जाने पर कार्यवाही, दुकान बंद पर घर से सामान बेचने पर हुई कार्यवाही

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

जशपुरनगर 15  अप्रैल 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन और एस डी एम जशपुर सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी के दिशा निर्देश में कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए और लाकडाउन का पालन नहीं करने वालो पर कार्रवाई की जा रही। शादी और अन्तिम संस्कार के लिए 10 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति एसडीएम द्वारा दिया जाता है।

जशपुर तहसीलदार श्री लक्ष्मण राठिया और नायब तहसीलदार श्री साहू द्वारा कार्यवाही किया जा रहा है। तहसीलदार श्री राठिया ने ग्राम सारूडीह जशपुर से प्राप्त शिकायतो के आधार पर फुलमैत बाई के यहाँ लॉक डाउन अवधि मे बिना अनुमति के शादी किये जाने एवं 60-70  व्यक्तियों की उपस्थिति होने जानकारी मिली। तब तहसीलदार ने कार्यवाही करते हुए वहां पहुंचे और वहां पहुंचते ही भीड़ छट गयी सभी घरो मे घुस गए।

तहसीलदार लक्ष्मण राठिया एवं नायब तहसीलदार द्वारा लॉक डाउन के निर्देशों का  पालन न करने पर  उक्त व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुएउ शादी परिवार पर 2000 रूपये का जुर्माना लगाकर वसूली किया गया। विदित हो कि कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार लॉक डाउन अवधि मे व्याह अथवा दशगात्र मे 10 व्यक्ति की उपस्थित की अनुमति प्राप्त है।

तहसीलदार द्वारा बाजार मे की गई कार्यवाही
जशपुर मे कोरोना की बढ़ते  हुए केसेस  को रोक लगाने के लिए तहसीलदार लक्ष्मण राठिया नायब तहसीलदार व्यास साहू, हल्का पटवारी, पुलिस दल,  आर आई नगरपालिका जशपुर , के द्वारा कठोर कार्यवाही करते हुए। बाजार मे किराना सामान बेचने वाले सुधीर, विशाल, राजेंद्र  एवं बादल साहू  बाधरकोना पर कार्यवाही करते हुए 4000 रु का जुर्माना वसूला गया तथा बाजार  के लिए निर्धारित समय सुबह 06 से 09 पर ही बाजार फल-सब्जी  क्रय विक्रय करने की हिदायत दी गयी तथा प्रत्येक दुकानदार को सेनेटाइजर, मास्क रखने एवं सोशल डिस्टेंस का  पालन करने कहा गया अन्यथा

कार्यवाही किये जाने की बात कही गयी।
दुकान बंद पर घर से सामान बेचने पर हुई कार्यवाही
लाॅकडाउन अवधि मे ही निरिक्षण के दौरान भागलपुर मे गुप्ता किराना स्टोर बरटोली से दुकान बंद होने पर भी घर के अंदर से सामान बेचने के कारण 2000 रुपए का अर्थदंड  अधिरोपित कर वसूली किया गया तथा दुकान सील करने की कार्यवाही की गई। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!