छत्तीसगढ़

महासमुन्द पुलिस थाना बागबाहरा की कार्यवाही, पैरावट अवैध रूप से महुआ शराब छिपा कर रखा हुआ आरोपी गिरफ्तार…

महासमुन्द :- बागबाहरा क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है कि दिनांक 23/03/2021 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम हरनादादर में खिलेश्वर बांधे के घर बाडी के पैरावट में अवैध रूप से महुआ शराब छिपा कर रखा हुआ है कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के आरोपी खिलेश्वर बांधे पिता स्व0 सोहन लाल बांधे उम्र 24 साल साकिन हरनादादर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के घर बाडी को घेराबंदी कर आरोपी के घर बाडी के पैरावट के पास एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 4000रूपये को समक्ष गवाहान मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्‍त कर कब्जा पुलिस लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गयी।

आरोपी के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 53/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रआर गिरीश साहू, आरक्षक शंकर सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!