छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार : चोरी के आरोपी पुलिस के गिरफ्त में, अलग अलग टीम बनाकर किया चोरो को गिरफ्तार…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

बलौदाबाजार :- ग्राम छांछी की रमावत साहू रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 17.03.2021 को मेरे घर में रखे मेरे पुराने सोना चांदी के गहने जेवर से भरा प्लास्टिक का डब्बा मेरी पेटी निकालकर कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है जिसका 04:00 बजे पता चलने पर अपने पति व पुत्र को उठाई हूं तथा आसपास परिवार से पूछताछ कर पता तलाश किये है पता नही चलने पर रिपोर्ट दर्ज करायी हूं। कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था ।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण साहू के नेतृत्व में अलग अलग टीम बनाकर पता साजी किया गया जिसमें मुखबीर सूचना पर गोपीचंद साहू, राकेश उर्फ लालू वर्मा, मुकेश उर्फ लाला साहू को सोने चांदी के जेवर बेचने के फिराक होने पाये जाने से कर हिरासत में कड़ाई से पूछताछ किया गया, जिसमें उन्होने अपराध स्वीकार किया तथा चोरी किये सोने चांदी के गहनो को छिपाकर रखना बताये जिनसे मेमोरण्डम लिया जाकर चोरी किये माल मशरूका चांदी का एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी ऐठी, एक नग सकरी माला, तीन नग बिछीया, दो नग अंगुठी तथा सोने का दो नग टाप्स जुमला कीमती 50000 /- रूपये आरोपीयो द्वारा निकालकर पेश करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में JMFC न्यायालय कसडोल पेश किया गया ।

नाम आरोपी – 01.गोपीचंद साहू पिता बालगोविंद साहू उम्र 22 वर्ष सा0 छांछी
02.राकेश उर्फ लालू वर्मा पिता परदेशी वर्मा उम्र 19 वर्ष सा. छांछी
03. मुकेश उर्फ लाला साहू पिता खिलावन साहू उम्र 22 वर्ष सा0 छांछी

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!