छत्तीसगढ़

जशपुर : तपकरा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में पाई सफलता….

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

जशपुर :- दिनांक 14-03-2021 को रात्रि में तपकरा पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि राउरकेला (उड़ीसा) की ओर से 01 होण्डा सिटी कार नंबर DL3CBA1066 में दो व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर लवाकेरा रोड से होेते हुए उत्तरप्रदेश की ओर जाने वाले हैं, सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी कुनकुरी श्री मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तपकरा उप निरीक्षक श्री बी.एन.शर्मा के द्वारा हमराह स्टाॅफ के साथ लवाकेरा फारेस्ट बेरियर जाकर सूचना अनुसार राउरकेला (उड़ीसा) की ओर से आते हुए 01 स्लेटी रंग की होण्डा सिटी कार नंबर DL3CBA1066 को रोककर उसमें सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ कर गाड़ी की तलाशी ली गई, कार के पीछे की डिक्की को चेक करने पर उसमें प्लास्टिक की अलग-अलग बोरी में भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा मिला जिसका कुल वजन 45 किलोग्राम से भी अधिक था एवं अनुमानित कीमत 03 लाख 37 हजार 500 रूपये को एवं होण्डा सिटी कार नंबर DL3CBA1066 को जप्त करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपी 1. जयप्रकाश यादव पिता जयनाथ यादव उम्र 24वर्ष निवासी-डूहां बिहरा थाना-सिकन्दरपुर जिला-बलिया (उत्तरप्रदेश) एवं 2. कृष्णा कुमार पिता विजय शंकर उम्र 20वर्ष निवासी-जमुई थाना-सिकन्दरपुर जिला-बलिया (उत्तरप्रदेश) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर थाना-तपकरा में अपराध क्रमांक 35/2021 धारा 20बी एन.डी.पी.एस.एक्ट पंजीबद्ध कर दिनांक 15-03-2021 को गिरफ्तार करते हुए आज दिनांक 16-03-2021 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री आर. पी. साय (भा. पु. से ) द्वारा अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने पर तपकरा पुलिस टीम को 5000 रु ईनाम से पुरुस्कृत किया।

उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा उप निरीक्षक बी.एन.शर्मा, सहायक उप निरीक्षक रामजी साय पैंकरा, प्रधान आरक्षक क्रमांक 385 अजय लकड़ा, प्रधान आरक्षक क्रमांक 272 किशोर कुमार कुजूर, आरक्षक क्रमांक 568 राजेन्द्र रात्रे, आरक्षक क्रमांक 582 दिनेश्वर यादव, आरक्षक क्रमांक 338 सुभाष साय एवं आरक्षक क्रमांक 123 अविनाश लकड़ा की सराहनीय भूमिका रहीं। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!