छत्तीसगढ़

बिलासपुर : नाबालिग लड़की को अकेले देख की छेड़खानी, सकरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आरोपी चंद घण्टो में गिरफतार…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

बिलासपुर :- दिनांक 15.03.21 को आवेदिका थाना उपस्थित आकर एक लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत कर रिर्पोट दर्ज कराए की आवेदिका की नाबालिक लडकी जो दोपहर 1.30 बजे स्वंय के दुकान में अकेली थी। तभी आरोपी शिवकुमार धुव पीडिता के दुकान आया और सिगरेट खरीदा व वही पीने लगा कुछ देर में शिवकुमार दुकान के खिडकी से अपने हाथ डाल कर बुरी नीयत से पीडिता का हाथ, बांह तथा सीना को पकडा तब पीडिता द्वारा चिल्लाने शोर मचाने पर आरोपी वहा से भाग गया कि प्रार्थीया के रिर्पोट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी सागर पाठक द्वारा त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी शिव कुमार धुव को गिरफतार कर माननीय न्यायालय वास्ते न्याय हेतु पेश किया गया है।

प्रकरण में थाना प्रभारी सकरी सागर पाठक, प्रधान आरक्षक छोटेलाल जलतारे, आरक्षक सतीश यादव, विवेक चंदेल की विषेश भूमिका रही। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!