छत्तीसगढ़

बिलासपुर : शातिर मोबाईल चोर चढा पुलिस के हत्थे, घुम-धुम कर अलग-अलग स्थानो में करता था मोबाईल चोरी…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

बिलासपुर :– दिनांक 13.03.2021 को प्रार्थी रमेश कुमार जायसवाल निवासी अमरैया चौक चिंगराजपारा बिन्नूबाडा सरकंडा का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.03.2021 को रात्रि करीब 11-12 बजे खाना खाकर अपने मित्र करण एवं अन्य दोस्तो के साथ अपने घर में सोया हुआ था जो प्रार्थी अपने मोबाईल सेमसंग गेलेक्सी एम 40 को चार्ज में लगाया था तथा उसका दोस्त करण अपने मोबाईल ओप्पो ए 12 को चार्ज में लगाया था जब प्रार्थी सुबह 04:00 बजे उठा तो देखा कि प्रार्थी एवं उसके दोस्त करण का मोबाईल नही था कोई अज्ञात चोर उक्त दोनो मोबाईल को चोरी कर ले गया था रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध कमांक 307/2021 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारी को दी गई।

दौरान पतासाजी के टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अमरैया चौक बिन्नू बाडा चिंगरापारा निवासी शहबाज खान, मोबाईल बिकी करने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना पर सरकंडा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शहबाज खान को पकडकर पूछताछ किये जो पहले पुलिस को गुमराह करते रहा, बारीकी से पूछताछ करने पर प्रार्थी रमेश कुमार जायसवाल के घर से प्रार्थी एवं उसके दोस्त करण का मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया।

साथ ही विभिन्न स्थानो से मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया जिसकी निशादेही पर आरोपी के घर से कुल 06 नग मोबाईल कुल कीमती करीब 1,20,000 रूपये का सामान बरामद किया गया है। 04 नग मोबाईल के स्वामी का पता नही चलने से 41(1-4) जाफौ./379 भादवि के तहत पृथक से कार्यवाही की गई है आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफतार कर न्यायालय पेश किया जाता है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!