छत्तीसगढ़

बालोद : चिकन खरीदने की लेन देन की बात पर पत्थर से प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बालोद :- मामला थाना गुण्डरदेही के बाजार स्थल के मटन मार्केट का है । कल दिनांक 27.02.2021 के 08.15 बजे दरमियान एक अज्ञात युवक कमलोदचंद निवासी कोराकूट उडीसा उम्र करीबन 22 वर्ष तम्बोली मुर्गा दुकान में चिकन खरीदने गया था। मुर्गा दुकान में ओम प्रकाश, किशोर सेन और दानेश्व र उर्फ गोद्दा उपस्थित थे। कमलोदचंद शीशा के साथ चिकन खरीदने की लेन देन की बात को लेकर दुकानदार से विवाद होने एवं दुकान मालिक द्वारा दुष्प्रेरित करने पर गोद्दा उर्फ दानेश्वर द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए उसे कुछ दूर घसीटते हुए ले जाकर जमीन पर पटक दिया जमीन पर पडे पत्थर को उसके दाहिने जांघ पर बार बार पटका जिससे उसके जांघ पर गंभीर चोटे आई।

रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में धारा 294,506बी,323,109,326 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी गोद्दा उर्फ दानेश्वर, किशोर सेन, ओमप्रकार तम्बोली को गिरफतार किया गया है एवं रिमाण्ड पर भेजा गया। घायल कमलोदचंद शीशा पिता दम्भू शीशा उम्र 22 वर्ष साकिन मालिडोलियमबो थाना सिमरीगुडा जिला कोराकूट उडीसा को मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है ।

आरोपियों के नाम
1)दानेश्वदर उर्फ गोद्दा ठाकुर पिता सोहन ठाकुर उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड न0 4 राम सागर गुण्डफरदेही जिला बालोद
2)ओमप्रकाश तम्बोली पिता अशोक कुमार तम्बोली उम्र 29 वर्ष साकिन रेंगाकठेरा थाना गुण्डोरदेही जिला बालोद
3)किशोर सेन पिता बिसेलाल भरतद्वाज उम्र 50 वर्ष साकिन वार्ड न0 2 बघमरा थाना गुण्ड रदेही जिला बालोद
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!