छत्तीसगढ़

सूरजपुर पुलिस ने नशीली दवाईयों के साथ 1 को किया गिरफ्तार….

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

सूरजपुर :- शुक्रवार 26 फरवरी 2021 को थाना प्रतापपुर की पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाल रंग के बजाज प्लेटिना मोटर सायकल में नशीली दवा लेकर जरही की ओर जा रहा है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा को अवगत कराए जाने पर उन्होंने पुलिस टीम को सतर्कता बरतते हुए घेराबंदी लगाकर पकड़ने के निर्देश दिए।

एसडीओपी प्रतापपुर पीएस महिलाने के मार्गदर्शन में थाना प्रतापपुर की पुलिस टीम ग्राम पोड़ी घटोरिया तिराहा के पास घेराबंदी लगाई जो बिना नंबर एक लाल रंग का बजाज प्लेटिना मोटर सायकल आते दिखा जिसे रोकने का इशारा करने पर भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने पीछा कर रोकवाया। पूछताछ पर उसने अपना नाम अजय कुमार सारथी उर्फ मोटू पिता बाल कुमार सारथी उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 जरही, थाना भटगांव का होना बताया।

जिसके कब्जे से एक बैग में आनरेक्स कफ सिरप 19 नग, रेक्सोजेसिक एम्पुल 40 नग, एविल इंजेक्शन 40 नग कीमती 4 हजार 2 सौ 41 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर मोटर सायकल जप्त कर अपराध क्रमांक 52/21 धारा 21सी एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में एसआई नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, राजेश यादव, विवेकानंद सिंह, आरक्षक मिथलेश गुप्ता, शेखर मानिकपुरी व कैशलेन्द्र सिंह सक्रिय रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!