छत्तीसगढ़

जिले के इतिहास में पहली बार FIR होने के बाद नाबालिक व महिला संबंधी अपराध में की गयी आज तक की सबसे तेज कार्यावाही, चालान सहित आरोपी को किया न्यायालय पेश…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

भाटापारा :- दिनांक घटना समय 17/02/2021 के शाम 05 बजे गुरूनानक वार्ड निवासी नाबालिक पीडिता अपने सहेली (नाबालिक) के साथ बोर में पानी भरने गयी थी पानी लेकर घर वापस आ रही थी उसी समय रास्ते में आरोपी धमेन्द्र बंजारे पिता इदराम बंजारे उम्र 25 साल पता अटल आवास पंचशील नगर भाटापारा द्वारा नाबालिक पीडिता के पास जाकर पीडिता को आंख मारा , गलत करने के नियत से हाथ बांह को पकडा , पीडिता के सहेली द्वारा मना करने पर उसके सहेली को भी आंख मारा गलत करने के नियत से हाथ बांह को पकडा पीडिता व उसके सहेली द्वारा चिल्लाने पर शोरगुल की आवाज सुनकर आरोपी धमेन्द्र बंजारे भाग गया । घटना की लिखित रिपोर्ट पर धारा 354, 354(क), 354(घ) भादवि , 8 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में स्वयं थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा उप निरीक्षक हितेश जंघेल को मामला सौंपते हुए त्वरित कार्यावाही हेतु निर्देशित किया गया । उप निरक्षक हितेश जंघेल द्वारा शानदार व त्वरित कार्यावाही करते हुए मामले की संपूर्ण विवेचना पूर्ण कर आरोपी का चालान सहित न्यायालय में पेश कर दिया गया है ।
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!