छत्तीसगढ़

बीजापुर : जिओ फाईबर बिछाने के कार्य में लगी जेसीबी वाहन के आगजनी में शामिल 05 माओवादी जन मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बीजापुर :- जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना कुटरू से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी दिनांक 18.02.2021 को थाना कुटरू से पाताकुटरू, मगापेंटा, दरभा की ओर निकले थे । माओवादी विरोधी अभियान के दौरान संयुक्त पार्टी द्वारा दरभा के जंगलों से 05 माओवादियों को पकड़ा गया ।

जिनका नाम :-
1. सन्नू कोवासी पिता जोगा कोवासी उम्र 25 वर्ष साकिन गढमेरीपारा दरभा थाना कुटरू(जनमिलिशिया सदस्य)
2. दुलगो सोढ़ी पिता बुधराम सोड़ी उम्र 21 वर्ष साकिन प्लान्टेशन पारा दरभा थाना कुटरू (जनमिलिशिया सदस्य)
3. कमलू माडवी पिता जोगा माडवी उम्र 31 वर्ष साकिन स्कूलपारा दरभा थाना कुटरू (जनमिलिशिया सदस्य)
4. साधू राम माडवी पिता सन्नू माड़वी उम्र 26 वर्ष साकिन प्लांटेशन पारा दरभा थाना कुटरू (जनमिलिशिया सदस्य)
5. मासो राम आतरम पिता कोसा आतरम उम्र 31 वर्ष साकिन स्कूलपारा दरभा थाना कुटरू (जनमिलिशिया सदस्य)

पकड़े गये आरोपी दिनांक 21.12.2020 को नैमेड़ कुटरू मार्ग पर जिओ फाईबर के काम में लगे जेसीबी वाहन को अवैध हथियारों से लैस होकर जेसीबी वाहन की डीजल टंकी फोडकर आग लगाने की घटना में शामिल थे ।

गिरफ्तार माओवादियों में साधू राम माड़वी एवं मासो राम द्वारा दिनांक 23.08.2020 को साप्ताहिक बाजार कुटरू में सहायक आरक्षक सुरेश कोमरे की धारदार हथियार से मारकर हत्या करने की घटना में भी शामिल थे ।

गिरफ्तार माओवादियों के विरूद्ध थाना कुटरू में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय दंतेवाड़ा पेश किया गया । लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!