छत्तीसगढ़

मुंगेली : हत्या का प्रयास कर लूट करने वाला 02 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार….

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

मुंगेली :- दिनांक 10.07.2019 को प्रार्थी राजकुमार उर्फ राजू बेताल साकिन सरदार पटेल वार्ड मुंगेली थाना मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 09.07.2019 के रात्रि करीबन 9.00 बजे अपने लड़का विधान बेताल के साथ अपने पुराने घर सरदार पटेल वार्ड मुंगेली जा रहा था कि श्यामू सोनकर के घर के सामने अचानक चैन जैसा वस्तु घुमाकर आकाश यादव ने मारा जो मेरे लड़के विधान के दाहिने आंख के पास लगा खून निकलने लगा ।

हम दोनो मोटर सायकल से गिर गये, मां-बहन की गाली देेते हुये आज तुम्हे जान से मार डालूंगा कहकर हाथ-थप्पड़ से मार पीट किया तथा मेरे जेब में रखे करीब 2300 रूपये को लूटकर ले गया । रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 441/19 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण के आरोपी आकाश यादव घटना कारित कर घटना दिनांक से फरार था । प्रकरण में विवेचना के दौरान 394, 326, 307 भादवि जोड़ी गई है प्रकरण के आरोपी आकाश यादव को दिनांक 18.02.2021 के 14.30 बजे गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!