छत्तीसगढ़

अन्तर्राज्यीय मानव तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, जशपुर पुलिस एवं छतरपुर(म0प्र0) पुलिस के संयुक्त प्रयास से अपहृता को बरामद कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

जशपुर :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13-02-2021 को प्रार्थी ने थाना-तपकरा उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि दिनांक 12-02-2021 को उसकी पत्नी को आरोपीगण – राजकुमारी और उसका पति अखिलेश बहला-फुसलाकर बेचकर दूसरी जगह शादी करा देने के लिये ले गये हैं की रिपोर्ट पर थाना-तपकरा में अपराध क्रमांक 27/2021 धारा 370 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी के कुशल मार्गदर्शन में सायबर सेल जशपुर के सहयोग से अपहृता एवं आरोपियों का मोबाईल नंबर का लोकेशन लेकर तत्काल छतरपुर (मध्यप्रदेश) के पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित क्षेत्र के एसडीओपी तथा थाना प्रभारी से लगातार संपर्क कर जिला छतरपुर

के थाना प्रभारी बमनौरा एवं उनके स्टॉफ के द्वारा अपहृता तथा आरोपियों के मोबाईल लोकेशन के आधार पर अपहृता को बरामद कर एवं आरोपीगण- 1. राजकुमारी सिदार पति अखिलेश यादव उम्र 23वर्ष जाति गोड़ निवासी बकस्वाहा थाना बकस्वाहा जिला छतरपुर (मध्यप्रदेश) मायका ग्राम-बरकसपाली थाना-तपकरा जिला जशपुर, 2. अखिलेश यादव पिता गुईहरी यादव उम्र 25वर्ष जाति अहिर निवासी बकस्वाहा थाना बकस्वाहा जिला छतरपुर (मध्यप्रदेश) को हिरासत में लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के आदेशानुसार जिला-जशपुर से स.उ.नि. चन्द्रप्रकाश सिंगार, आरक्षक सुभाष पैंकरा, आरक्षक दीपक बंजारे, महिला आरक्षक शांति लकड़ा की एक टीम बनाकर थाना बमनौरा जिला-छतरपुर (म.प्र.) अपहृता एवं आरोपियों को लेने भेजी गई है। वर्तमान में जशपुर पुलिस टीम एवं जिला छतरपुर (म0प्र0) पुलिस के संयुक्त प्रयास से अपहृता को बरामद कर आरोपियान 1. राजकुमारी सिदार पति अखिलेश यादव उम्र 23वर्ष जाति गोड़ निवासी बकस्वाहा थाना बकस्वाहा जिला- -छतरपुर (म0प्र0) मायका ग्राम बरकसपाली थाना-तपकरा जिला जशपुर, 2. अखिलेश यादव पिता गुईहरी यादव उम्र 25वर्ष जाति अहिर निवासी बकस्वाहा थाना-बकस्वाहा जिला-छतरपुर (म0प्र0) को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। प्रकरण विवेचना में है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!