छत्तीसगढ़

गरियाबंद : गौ तस्करी करने वाले चार आरोपियों से कुल 105 नग मवेशियों को क्रूरता पूर्वक तस्करी कर कत्लखाना ले जाने की कर रहे थे तैयारी आरोपी गिरफ्तार….

गरियाबंद :- जिला गरियाबंद में अपराधिक गतिविधियों पर लगातार लगाम कसने निरंतर कार्रवाई किया जा रहा है उसी तारतम्य में आज दिनांक 13.02.2021 को थाना राजिम पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि पोखरा गांव के दिलीप सोनवानी ,आनंद घोगरे, प्रकाश सोनवानी एवं सुंदरू टंडन गाय बैल बछड़ा कुल 105 नग मवेशी को क्रूरता पूर्वक बिना चारा पानी दिए छोटा हाथी क्रमांक सीजी 04 एलके 6763 से परिवहन कर उड़ीसा कत्लखाना ले जाने की तैयारी कर रहे हैं कि सूचना पर थाना प्रभारी राजिम विकास बघेल द्वारा अपने पुलिस टीम को लेकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर

आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया तथा अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया थाना राजिम के इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल सउनि देव कुमार वर्मा आरक्षक टेमन दुबे, अलीम कुरैसी,रेखराम, तुलसी निषाद, कुलेश्वर धीवर आरक्षक रविंद्र गिरी सैनिक 75 वीरेंद्र वर्मा सैनिक 97 विक्की सोनी का उल्लेखनीय योगदान रहा

आरोपियों के नाम 1. दिलीप सुनवानी पीता सुनवानी 2.आनंद घोगरे पिता भागवत 3.प्रकाश सोनवानी पिता विसेलाल सोनवानी 4. सुंदुरू टंडन सभी साकीनान ग्राम पोखरा थाना राजिम जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!