छत्तीसगढ़

बिलासपुर : नाबालिक लडकी से छेड़छाड़ के आरोपी को सकरी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार….

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बिलासपुर :- प्रार्थीया रंजीता साहू पति नरेश साहू उम्र 30 वर्ष साकिन बजरंगनगर सकरी,थाना सकरी बिलासपुर ने दिनांक 09.02. 2021 के 14.30 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि जिसमें आवेदिका की नाबालिग पुत्री जो पढ़ाई करने घर से निकली थी जो वापस 12.30 बजे वापस घर आई जो घबराई हुई थी जिसे पूछने पर बताई कि स्कूल से वापस आते समय मोहल्ले का संजय दिवाकर पिता उर्फ सटटा पिता वेदप्रकाश उम्र 20 वर्ष साकिन बजरंगनगर सकरी थाना सकरी पीडिता को घर के पास रुकवाकर हाथ को पकड़कर खींचते हुए अपने घर के अंदर ले गया था हाथ शरीर को गलत नियत से छूने लगा पीडिता के चिल्लाने पर आरोपी उसे मारपीट करने लगा और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी आरोपी द्वारा दिया है। पीडिता आरोपी के घर से चिल्ला कर भागी है।

जिस पर थाना सकरी में अपराध कमांक 53/2021 धारा 354,323,506 भादवि 08,12 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। मामला अत्यंत संवेदनशील महिला संबंधी होने से वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्नेहिल साहू के कुशल मार्गदर्शन व दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक सागर पाठक, प्र. आर 986 पंकज राय तथा सकरी थाना स्टाप के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को दिनांक 11.02.2021 के 13.30 बजे आरोपी को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!