छत्तीसगढ़

अपराध : गैंग रेप के आरोपियों को पत्थलगांव पुलिस ने 36 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार….

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

जशपुर :- नाबालिग पीड़िता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.02.2021 को वह स्कूल गई थी जहां से अपने स्कूल के सहपाठी मित्र के साथ उसके मोटर सायकल में बैठकर वापस आ रहे थे। छिंदबहरी जंगल में लंच करने बैठे थे। उसी समय दोपहर करीब 03 बजे 09 लड़के वहां पहुंचे और उनके साथ हाथ, डण्डा से मारपीट करने लगे और पीड़िता को जान से मार देंगे बोलकर धमकी देकर जबरदस्ती उसमे से 05 लोगों ने सामूहिक बलात्कार करने के बाद पीड़िता तथा उसके सहपाठी का मोबाईल को आरोपीगण लूटकर ले गये थे।

घटना के बाद पीड़िता ने इसकी सूचना अपने परिजन को दी तथा परिजनों के साथ थाना रिपोर्ट कराने आयी जिस पर थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 36/2021 धारा 294,323,506,392,376(डी) भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बालाजीराव द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़िता को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने तथा न्याय दिलाने का ढांढस बंधाया। मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा श्रीमान् एसडीओपी महोदय पत्थलगांव योगेश देवांगन के नेतृत्व में 04 टीम गठित कर मामले की तत्काल विवेचना तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया गया। घटना के तुरन्त बाद पुलिस टीम के द्वारा गांव पहुंचकर 02 आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया तथा अन्य आरोपियों को पुलिस की आने की सूचना मिलने पर गांव से फरार हो गये पकड़े गये आरोपियों को थाना लाया गया आरोपी पूर्व में गोवा, मुंबई काम करने जा चुके थे। फिर से गोवा मुंबई भागने के फिराक में थे।

जिस पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा नाके बंदी, घेराबंदी छापामारी कर अलग-अलग जगहों से सभी 09 आरोपियों को 36 घण्टे के भीतर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुये सामूहिक दुष्कर्म की घटना कारित करना बताये जिस पर 05 नाबालिग अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड तथा 04 आरोपी अनिल एक्का उम्र 21 वर्ष, नंदलाल कुजूर उम्र 20 वर्ष, अशोक लकड़ा उम्र 25 वर्ष, मनीष लकड़ा उम्र 18 वर्ष साकिन पतरापाली चुडैल झरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में निरीक्षक संतलाल आयाम, उप निरी0 प्रदीप सिदार, सउनि के.के. साहू, सउनि जीवनाथ गिरी, प्र0आर0 363 नशीरूद्दीन अंसारी आर0 558 तुलसी रात्रे, आर0 418 वेंकटरमन पाटले, आर0 184 परमजीत सिंह, आर0 332 कमलेश्वर वर्मा, म0आर0 771 सीमा बाई का सराहनीय योगदान रहा। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!