छत्तीसगढ़

बिलासपुर : पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को चंद घण्टों में रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ़्तार…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बिलासपुर :- ग्राम सरपंच रमेश गोवाडा से दिनांक 03.02.2021 को सूचना मिला कि ग्राम भरदैयाडीह में बुधवाराबाई पति संतोष धनुहार अपने पत्नी बुधवारा बाई को डण्डा से मार मार कर हत्या कर दिया है कि सूचना मिलने पर तत्काल थाना रतनपुर से पुलिस टीम पहूँच गई, मौका घटना स्थल घर के परछी में बुधवारा की लाश पडी थी मृतक के घर में पुछने पर मृतक बुधवाराबाई के बच्चे कुमारी चंपा और कुमारी साधना ने बतायी की दोपहर इसकी मां बुधवाराबाई द्वारा बडे भाई प्रकाश को अनाप सनाप बकने की बात पर संतोष मना कर रहा था नहीं मानने पर दोपहर 12.00 बजे से 03.00 बजे तक घर में रखे डण्डा से पीट-पीट पर हत्या कर दिया।

मौके पर से वजह सबुत डण्डा को जप्त किया गया। मामले के आरोपी संतोष धनुहार पिता फागुराम धनुहार उम 52 साल साकिन भरदैयाडीह थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.) को चंद घण्टों में रतनपुर पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया। विधिवत कार्यवाही जारी है।

थाना प्रभारी हरविन्दर सिंह के निर्देश पर रतनपुर पुलिस की टीम जिसने इस कार्यवाही को अजाम दिया इसमें उप निरी. रमेश पटेल, सउनि हेमंत सिंह, आर. राहूल जगत की सक्रिय भुमिका रही। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!