छत्तीसगढ़

बिलासपुर : शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण, पुलिस ने 48 घंटे में किया विवेचना पूर्ण…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

बिलासपुर :– दिनांक 19.1.21 को 24 वर्षीय पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी सुनील कुमार गौतम पिता सोनपाल गौतम उम्र 23 साल,झोपरा पारा,आर पी एफ कॉलोनी,बिलासपुर के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की लिखित रिपोर्ट पर 376 भादवि के तहत अपराध क्र 24/21 पंजीबद्ध कर विवेचना मेँ लिया गया.

थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी द्वारा घटना व कायमी की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय तथा अति पुलिस अधीक्षक महोदय को दिया गया व उनके निर्देश पर गंभीरता से कार्य करते हुए संगीता नेताम महिला प्र.आर.ने तत्काल पीड़िता का बयान लिया, महिला डॉक्टर से बिना समय गवाएं परीक्षण करवाया , साथ ही पटवारी से घटनास्थल का तुरंत नक्शा प्राप्त किया. एक टीम तोरवा पुलिस के सिद्धार्थ आरक्षक के द्वारा एफ एस एल तिफरा भेजा गया, व्यस्त होने के बाद भी एफ एस एल कार्यालय ने भी थाना प्रभारी के निवेदन को स्वीकार किया व पावती प्राप्त कर गवाहो के बयान आदि भी लिया जाकर 48 घंटे पूर्ण होने के पूर्ब ही अंतिम प्रतिवेदन तोरवा पुलिस ने तैयार किया तथा माननीय न्यायालय मेँ भी आज प्रस्तुत कर दिया गया.

इसके पूर्व तोरवा पुलिस ने 4 दिन मेँ चालान 376 भादवि व पोक्सो एक्ट के तहत अंतिम प्रतिवेदन पेश किया था. जो आज 48 घंटे मेँ पेश किया गया हैं. लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!