छत्तीसगढ़

महासमुन्द : चोरी का मोटर सायकल बेचने के लिए ग्राहक तलाश करते 03 आरोपी गिरफ्तार…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

महासमुंद थाना/चौकी क्षेत्रो में विगत कुछ दिन में मोटर सायकल चोरी की घटनाओ के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम को आरोपी पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसपर सायबर सेल की टीम द्वारा लगाकर मोटर सायकल चोरों पर नजर रख रही थी कि दिनांक 16.01.21 को टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि एक ब्यक्ति आर्शिवाद लाॅज गंजपारा के पास में मोटर सायकल बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है।

सायबर सेल की टीम द्वारा घेराबंदी कर मुखबीर के निशानदेही पर उक्त ब्यक्ति को पकड़कर पूछताछ किया गया। जिन्होने अपना नाम देवा साहू पिता कनक साहू उम्र 20 वर्ष सा0 बरोंडा बाजार थाना महासमुंद, खोमेश साहू पिता स्व. कामता साहू उम्र 27 वर्ष सा. बरोडा बाजार एवं एक अन्य (नाबालिक) बताया। इनके पास मोटर सायकल रहा हुआ था, मो0सा0 का कागजात दिखाने को कहा गया तो बहाने बनाते हुये गोलमोल जवाब देने लगा। जिसें थाना सिटी कोतवाली लाकर मोटर सायकल के संबध्ं में पूछताछ की गई तो वह चोरी का मोटर सायकल होना स्वीकार किया और उसके बेचने हेतु ग्राहक तलाश कराना बताया।

आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर अन्य मोटर सायकल चोरी की घटनों का खुलासा हुआ है। जिसमें जिला रायपुर के विधानसभा रोड़ से स्कूटी व खम्हारडीह से होण्डा साईन एवं जिला गरियाबंद के राजिम नयापारा से होण्डा साईन मोटर सायकल को चोरी कराना बताया। जिसपर आरोपियों के घर 02 मोटर सायकल सहित उनके कब्जे से 01 कुल 03 मोटर मोटर सायकल बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में उक्त आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा के तहत् कार्यवाही की गई। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!