छत्तीसगढ़

मस्तुरी : बलात्कार के 02 प्रकरण में एफआईआर के 24 घंटे के भीतर दोनो मामले के आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दोनो आरोपी पिडितों का कर रहे थे शारिरीक शोषण…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

मस्तुरी थाने में दो पिड़ित महिलाओं ने शादी का झांसा देकर दूष्कर्म किये जाने का मामला पंजीबद्ध कराया कि 1.पिडिता की जान पहचान 03 वर्ष पूर्व रिस्तेदार यहां शादी में आये पेंड्रा निवासी योगेश रजक से हुई थी तब से मोबाईल के माध्यम से बात चीत कर एक दुसरे को पसंद कर लड़के द्वारा शादी का प्रस्ताव रख कर शारिरीक संबंध बनाया जा रहा था जो कुछ दिन पूर्व लड़की के द्वारा शादी करने की बात की तो योगेश रजक के द्वारा मोबाईन बंद कर बात-चीत करना बंद कर दिया जिस पर पिड़िता की लिखित आवेदन पर थाना मस्तुरी में अपराध दर्ज किया गया हैं एवं 2.पिड़िता की पूर्व में शादी हुई थी जिसका तलाक हो चूका हैं एक दिन पिडिता की जान पहचान 01 वर्ष पूर्व इसी तरह एक लड़के जितेन्द्र कुमार धीवर निवासी कोरिया से हुई जो पिड़िता से मिलने पर मैं आपसे शादी करूंगा कहकर प्रस्ताव रखा गया और उसी के घर में करीब 01 माह से रहने लगा और उसके साथ शारिरीक संबंध बनाया गया जो जितेन्द्र अपने घर चिरमिर जाने के बाद फोन से बात-चीत करता था और बीच बीच में उससे मिलने के लिए आता रहा जब लड़की शादी के लिए बोली तो मोबाईल से बात-चीत करना बंद कर दिया जिससे पिड़िता की शिकायत पर थाना मस्तुरी में अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं,

महिला संबंधी अपराध होने के कारण मस्तुरी पुलिस ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षीका महोदय सरकंडा श्रीमती निमिषा पाण्डेय को अवगत कराकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किया मामले के दोनो आरोपी जिले से बाहर के थे एक आरोपी गौरेला पेंड्रा मरवाही तथा दुसरा आरोपी कोरिया जिले को होने के कारण पुलिस की अलग-अलग टीम रवाना की गई तथा दोनो टीम की तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपीयो को गिरफ्तार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया हैं।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मस्तुरी फैजुल शाह, सउनि प्रदीप यादव ,हेमसागर पटेल, प्र.आर. देवमुन सिंह पुहुप, आर. संतोष पाटले, योगेन्द्र खुंटे, अजीत कांत का सराहनीय भूमिका रही। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!