छत्तीसगढ़

एक वर्ष पूर्व 30 लाख नगद लेकर नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले व्यक्ति को बगीचा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

जशपुर :- दिनांक 03-05-2020 को थाना-बगीचा क्षेत्रान्तर्गत प्रार्थिया ने थाना-बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 26-12-2019 को अनूप सोनी, दीपक गुप्ता, भिखारी ढोलू सोनावाला के द्वारा सोना खरीद कर अधिक फायदा पहुंचाने का लालच देकर 30 लाख रूपये की ठगी कर ले गये हैं की रिपोर्ट पर थाना-बगीचा में अपराध क्रमांक 54/20 धारा 420, 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई।

मुखबिर की सूचना पर पटना जिला-कोरिया निवासी विजय सूर्यवंशी पिता गणपत उम्र 24 वर्ष के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थिया मैरी तिग्गा को टावर लगवाने के नाम से लगातार 3 से 4 माह तक संपर्क किये एवं विश्वास जीत लेने के बाद मैरी तिग्गा को सोने का बिस्किट दिखाया गया और विश्वास में लेकर सोना खरीदने से अधिक लाभ मिलेगा बताकर मैरी तिग्गा से 30 लाख रूपये जो मैरी तिग्गा को और उसके पति को पेंशन के रूप में मिला था, को ठगी करके ले गये। उक्त 30 लाख रूपये को डीडीसी चुनाव में विजय सूर्यवंशी के द्वारा खर्च कर दिया गया एवं जितने के बाद अपने साथियों को बहुत सारा पैसा दिलाने का वादा किया परन्तु विजय सूर्यवंशी उक्त डीडीसी चुनाव में हार गया।

विजय सूर्यवंशी उर्फ दीपक (अपना नकली नाम दीपक रखा था) को प्रार्थिया से पहचान कराया गया, प्रार्थिया द्वारा विजय सूर्यवंशी की पहचान करने पर अपराध घटित करना पाये जाने से विजय सूर्यवंशी को आज दिनांक 12-01-2021 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड है जो थाना-बैकुंठपुर में 07 लाख रूपये का नकली सोना का ठगी किये थे।

प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उनैजा खातून अंसारी, एसडीओपी कुनकुरी श्री मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बगीचा श्री भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक रामानुज पाण्डेय, राजकुमार मनहर, बली रवि की आरोपी की गिरफ्तारी में अहम् भूमिका रही। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!