छत्तीसगढ़

रबी फसल की सिंचाई के लिए नहरों से पानी 2 जनवरी से छोड़ा जाएगा, ग्रीष्म कालीन फसल के लिए 91 हजार 699 हेक्टेयर में होगी सिंचाई…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

जांजगीर-चांपा 30 दिसंबर 2020 / जिले में रबी फसल 2020-21 के लिए कुल 91 हजार 699 हेक्टेयर में ग्रीष्मकालीन फसल की हेतु 2 जनवरी से नहरों में जल का प्रवाह प्रस्तावित है।

हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग के कार्यपालन अभियंता ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि प्रस्तावित क्षेत्र के किसान ग्रीष्मकालीन फसल के लिए तैयारी प्रारंभ कर दें। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर शाखा नहर प्रणाली मुड़पार वितरक नहर से 7800 हेक्टेयर, जांजगीर शाखा नहर प्रणाली नवागढ़ वितरक नहर से 6034 हेक्टेयर, चांपा शाखा नहर प्रणाली से 4045 हेक्टेयर, हसदेव बांयी तट नहर प्रणाली से 1000 हेक्टेयर और अकलतरा शाखा नहर प्रणाली से 2820 हेक्टेयर रकबे में ग्रीष्मकालीन फसल सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!