छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस का अवैध नशा का काम करने वालों पर निरंतर कार्यवाही जारी

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बिलासपुर :- लगातार अवैध नशा का व्यापार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए सभी थाना प्रभारिओ को निर्देश दिए गए हैं. परिपालन मेँ तोरवा पुलिस लगातार इसके लिए प्रयास कर रही हैं. उसी कड़ी मेँ आज अवैध गांजा बेचने के आरोप मेँ जानकी पाल पति स्व. हिम्मत पाल उम्र 60 साल लालखदान निवासी के पास से 1 किलो 400 ग्राम मात्रा गांजा को अवैध रूप से बिक्री करते पाया गया. उसके विरुद्ध 20 b ndps act के तहत कार्यवाही किया गया.

तोरवा पुलिस द्वारा पिछले 15 दिनो मेँ 2 कार्यवाही NDPS act के तहत तथा 6 कार्यवाही आबकारी एक्ट के तहत किया गया हैं.11 ऐसे लोगो पर पृथक से प्रतिबँधात्मक कार्यवाही भी किया गया हैं.

बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा हैं कि लगातार अवैध नशा के विरुद्ध कार्यवाही करके ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सार्थक नियंत्रण सम्भव हो सके.

आज कि इस कार्यवाही मेँ थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी के अलावा उ नि जगदिस ठाकुर, उ नि हृदय पटेल,महिला प्र.आर. संगीता नेताम, पेट्रोलिंग आर. व अन्य सभी तोरवा स्टाफ ने सराहनीय कार्य किया लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!