छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा-बीजापुर के सीमावर्ती थाना मिरतुर-किरंदुल के सरहदी क्षेत्र के तिमेनार-इंड्रीपाल जंगल में माओवादी कैम्प ध्वस्त…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बीजापुर :- दिनाँक 16.12.2020 को जिला दंतेवाड़ा DRG एवं जिला बीजापुर के DRG/STF/CRPF व CoBRA की संयुक्त बल नक्सलियों की उपस्थिति के आसूचना पर नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सर्चिंग पर रवाना हुए थे । दिनाँक 16.12.2020 की लगभग सायं साढ़े 4 बजे पुलिस पार्टी को किरंदुल-मिरतुर थाना के सरहदी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिमेनार-इंड्रीपाल के जंगल में माओवादियों के कैम्प दिखाई देने पर चारो तरफ से घेराबंदी करके आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पुलिस पार्टी को अपने ओर आते देखकर माओवादियों द्वारा अपना डेरा छोड़कर जंगल पहाड़ी का फायदा उठाकर भागने लगे।

माओवादियों डेरा की सर्चिंग के दौरान कैम्प से टिफिन बम, पाईप बम, वायर, नक्सली वर्दी, दवाईयां,Infrared Thermometer, नक्सली साहित्य, बैनर, पोस्टर, पिट्ठू, प्रशिक्षण सामान, बर्तन एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई तथा मौके पर माओवादी की डेरा को ध्वस्त किया गया। डेरा छोड़कर भागे माओवादियों के संभावित जगह पर सर्चिंग की जा रही है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!