छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के अधिकारियों की बैठक लंबित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही दिए निर्देश…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

दुर्ग :- आज दिनांक 16.12.2020 को प्रातः पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर संपत्ति संबंधी अपराधों चोरी नकबजनी के प्रकरणों पर नियंत्रण लाए जाने एवं जिन प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है ऐसे प्रकरणों में आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने एवं मशरुका बरामद किए जाने हेतु सख्त हिदायत दिया गया ।
इसी प्रकार महिला संबंधी चिटफंड के एवं दीगर लंबित अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर निराकरण किए जाने के निर्देश दिए गए ।

वर्षांत में लंबित अपराध एवं चालान का निकाल करने जुआरियों, सटोरियों, कबाडि़ओ अवैध शराब, नशे के कारोबार करने वालों, डेरा एवं फेरी वालों पर कार्रवाई कर इस पर पूर्णत: अंकुश लगाए जाने हेतु भी सख्त हिदायत दिया गया ।

पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त चेक करने, इसे प्रभावी करने, क्षेत्र के गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों की चेकिंग करने, बदमाशों पर निरंतर नजर रखने एवं अधिक से अधिक गुंडा फाइल तथा निगरानी हिस्ट्री शीट खोले जाने हेतु भी निर्देशित किया गया ।

मीटिंग में श्री रोहित कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग, श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्ग,श्री विवेक शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, श्री राकेश जोशी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर,श्री आकाश राव गिरेपुंजे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन,श्री प्रवीर चंद्र तिवारी उप पुलिस अधीक्षक क्राइम के साथ ही जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित थे। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!