छत्तीसगढ़

बिलासपुर : लूट के दो आरोपी चढे सिरगिट्टी पुलिस के हत्थे नकली पिस्टल अडाकर मोटर सायकल में लूट की घटना को दिया था अंजाम..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बिलासपुर :- दिनांक 14.12.2020 को रात्रि करीबन 11.00 बजे दो व्यक्ति गुम्बर पेट्रोल पंप रायपुर बिलासपुर मेन रोड तिफरा में मोटर सायकल में सवार होकर पेट्रोल डलाने पहुंचे तथा 200/रू का बिल बनाने की बात कहने लगे उसी समय मोटर सायकल में सवार पीछे बैठा व्यक्ति पिस्टल निकाल कर रात्रि डियूटी में तैनात सूरज भान केंवट पर अडा दिया और गल्ले में रखा 4000/रू नगदी रकम लेकर भागने की कोशिश करने लगा, जिससे सूरज भान द्वारा अपने अन्य साथियों को चिल्ला कर आवाज देने पर मोटर सायकल सवार दुसरा व्यक्ति फरार हो गया। पिस्टल रखे व्यक्ति को पेट्रोल पंप के कर्मचारी सूरज भान केंवट एवं सुनिल ध्रुव द्वारा मौके पर ही पकडकर गुम्बर चौक पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को बुलाया गया।

जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा पेट्रोलिंग पार्टी के सहायता से थाना लाया गया। जिससे पुछताछ करने पर अपना नाम नरेश कुमार पाण्डेय पिता श्री राम नारायण पाण्डेय उम्र 24 साल साकिन महाराणा प्रताप नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग. का रहने वाला बताया। जो लूट की घटना को अंजाम देने के लिये अपने साथी सोनू यादव उर्फ ईश्वर यादव के साथ पेट्रोल पंप में आना बताया, जिससे रात्रि में घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मार्ग दर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिटटी द्वारा टीम गठित कर दुसरा आरोपी सोनू यादव उर्फ ईश्वर यादव के पता तलाश में लगाया गया। टीम द्वारा देर रात तक आरोपी का पता तलाश सकरी, हाफा व उसके निवास स्थान लाखासार मोड में किया गया।

प्रकरण के प्रार्थी सूरज भान केंवट पिता स्व.श्री छन्नू लाल केंवट उम्र 26 साल साकिन हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग. द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद दुसरा आरोपी सोनू यादव उर्फ ईश्वर यादव पिता श्री रघुनंदन यादव उम्र 18 साल साकिन युदनंदन नगर महाराणा प्रताप नगर तिफरा को उसके ससुराल महाराणा प्रतान नगर तिफरा से मुखबीर की सूचना पर टीम द्वारा दबीश देकर दबोचा गया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गये नगदी रकम 4000/रू एवं घटना में प्रयुक्त एक नगली पिस्टल व एक हीरो सीडी एचएफ डिलक्स मोटर सायकल बिना नंबर का जप्त कर आरोपी गणों को अभिरक्षा में लेकर लूट की अन्य घटनाओं के संबंध में पुछताछ की जा रही है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!