छत्तीसगढ़

रायगढ़ : अवैध धान के परिवहन को रोकने डोंगरीपाली पुलिस की कड़ी चौकसी, उड़ीसा से लाई जा रही 68 बोरी धान ट्रेक्टर समेत जप्त…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

रायगढ़ :- वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी किया जा रहा है । ऐसे में बिचौलिये दिगर राजय/जिलों से धान लाकर यहां के धान क्रय केन्द्रों पर अवैध धान का विक्रय न कर पाये इसके लिये जिले की सीमाओं पर चौकसी कड़ी की गई है ।

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह सभी प्रभारियों को उनके क्षेत्र में बनाये गये बेरियर/चेक पाइंट को स्वयं समय-समय पर चेक करने तथा आऊटर में पेट्रालिंग करने निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में आज दिनांक 09.12.2020 के दोपहर थाना प्रभारी डोंगरीपाली उपनिरीक्षक अजीत कुमार बेक हमराह स्टाफ के साथ पेट्रोलिंग पर थे जिन्होंने बिरनीपाली चौक ओडिसा बार्डर के पास रोड़ में धान लोड़ ट्रेक्टर क्रमांक CG04D-1610 को ओडिसा की ओर से थानाक्षेत्र में प्रवेश करते समय रोके ।

ट्रेक्टर में प्लास्टिक बोरी में बंधे 40- 40 किलो ग्राम धान के बोरे 68 नग कीमती करीब ₹54000 लोड था । वाहन चालक लक्ष्मण रोहिदास पिता सदानंद रोहिदास उम्र 40 वर्ष निवासी ग्रिन्जाल उड़ीसा द्वारा धान को उड़ीसा का होना बताया । थाना प्रभारी द्वारा धान को संज्ञेय अपराध से संलग्न होने की शंका पर 102 सीआरपीसी के तहत जप्त कर इस्तगासा एसडीएम न्यायालय सारंगढ़ में प्रस्तुत किया गया है ।
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!