छत्तीसगढ़

बिलासुपर : नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में फरार चौथे आरोपी चढ़ा तारबाहर पुलिस के हत्थे…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बिलासपुर :- कल दिनॉक 08.12.2020 प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर एक लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत की कि इसकी नाबालिक बेटी उम्र 16 साल 03 माह के साथ एक सप्ताह पूर्व गग्गा, रिशु व एक अपचारी बालक ने तारबाहर रेल्वे कालोनी खंडहर में जबरदस्ती बलात्कार किये एवं एक साथी संदीप ने मोबाईल से फोटो व वीडियो बना लिया बाद दिनॉक 06.12.2020 को सुबह 10.00 बजे पुनः गग्गा किशोरी को फोन कर शिव टॉकिज चौक बुलाया और फोटो/वीडियों को वायरल कर दूंगा कहकर मोटर सायकल में बैठाकर पुनः उसी खंडहर में ले गया, जहाँ रिशु और अपचारी बालक पहले से ही मौजूद थे और सभी ने पुनः बारी-बारी किशोरी के साथ जबरदस्ती बलात्कार किये कि रिपोर्ट पर आरोपियो के विरूद्ध सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

अपराध घटित होने की सूचना तत्काल वरिष्ट अधिकारियों को दिया जाकर महिला संबंधी इस प्रकार की गंभीर अपराधिक घटना को ध्यान में रखते हुए तत्काल श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, शहर श्री उमेश कश्यप के निर्देशन एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आर. एन. यादव के मार्गदर्शन में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर कल दिनॉक 08.12. 2020 को तीन आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपीगणों गग्गा उर्फ शेख रमजान पिता शेख रहीम उम्र 20 साल और रिंकु उर्फ रिशु रजक पिता बलवंत रजक उम्र 20 साल व एक विधि से संघर्षरत बालक से दिनॉक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म करना कबूल किये।

उक्त तीनों आरोपियों जिसमें एक विधि से संघर्षरत बालक है, को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर सूचना परिजन को दिया गया। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल होण्डा शाईन को आरोपी शेख रमजान उर्फ गग्गा के कब्जे से मौके पर जप्त किया गया। मामले के चौथे आरोपी संदीप शकुनत से फरार था जिसे तारबाहर पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी संदीप कश्यप पिता नवल कश्यप उम्र 18 साल पता टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय, आरक्षक 1049 कृष्ण कुमार कपूर, महिला आरक्षक 180 उत्तरी भारती का विशेष योगदान रहा। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!