छत्तीसगढ़

सहकारी समितियों से जारी होने वाले टोकनों में 70 प्रतिशत टोकन लघु एवं सीमांत किसानों को जारी करने के निर्देश, धान की खरीदी एक बार में ही पूर्ण करने का प्रयास करें..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

रायपुर, 08 दिसम्बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में धान खरीदी के लिए लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर टोकन जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सहकारी समितियों से धान खरीदी के लिए लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता से टोकन जारी किए जाए।

उन्होंने कलेक्टरों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि जारी किए जाने वाले टोकनों में 70 प्रतिशत टोकन लघु एवं सीमांत किसानों को जारी हों और सभी जिलों में यह प्रयास भी किया जाए कि लघु एवं सीमांत किसानों के धान विक्रय के लिए पंजीकृत रकबे के विरूद्ध धान की खरीदी एक बार में ही पूर्ण कर ली जाए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी में किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। किसानों के पंजीकृत रकबे और गिरदावरी के रकबे में त्रुटि होने पर रकबे का परीक्षण कर तत्काल संशोधन करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं। इसी कड़ी में लघु और सीमांत किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री ने सहकारी समितियों से जारी होने वाले 70 प्रतिशत टोकन लघु और सीमांत किसानों को जारी करने और सभी जिलों में लघु और सीमांत किसानों के पंजीकृत रकबे के धान की खरीदी एक बार में ही पूर्ण करने के प्रयास के निर्देश दिए हैं। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!