छत्तीसगढ़

बिलासपुर : 17 वर्षीय नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार….

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बिलासपुर :– दिनांक 6.12. 2020 को पुराना पावर हाउस चौक निवासी माता-पिता द्वारा कलचुरी स्कूल के पास से अपनी 17 वर्षीय बालिका के अचानक घर से चले जाने एवं पता नहीं चलने की रिपोर्ट किया गया, तोरवा पुलिस द्वारा गंभीरता से उनके रिपोर्ट पर तत्काल अपराध कायम कर के वरिष्ठ अधिकारिओ के मार्गदर्शन मेँ कुछ घंटों के प्रयास से ही अपहरण करने वाले आरोपी तक पहुंचने मेँ ना केवल सफलता प्राप्त किया बल्कि थाना तोरवा की टीम तत्काल रवाना होकर रायपुर के रामनगर क्षेत्र से आरोपी के साथ सकुशल नाबालिग बालिका को भी बरामद कर किया

इस तरह थाना तोरवा पुलिस को लगातार तीन दिनों में तीन नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है तथा उनको परिजनों के सुपुर्द किया गया हैं.

आज की इस कार्यवाही मेँ थाना प्रभारी परिवेश तिवारी निरीक्षक के अलावा उनि रमेश शर्मा,आर.अविनाश कश्यप,आर.सत्य पाटले की सराहनीय भूमिका रही हैं…. लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!