छत्तीसगढ़

रायपुर : सर्दी खांसी के लक्षण दिखने पर 24 घंटे के अंदर जांच कराना जरूरी : देरी करने से मृत्यु के केस बढ़ रहें

रायपुर 28 नवंबर 2020/ ठंड के कारण कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। इस समय समझदारी इसी में है कि भले ही सामान्य फ्लू के लक्षण लगें फिर भी कोरोना जाच जरूर करानी चाहिए और एंटीजेन टेस्ट निगेटिव आए और फिर भी लक्षण रहें तो आरटी पी सी आर जांच भी आवश्यक हो जाता है। थोड़ी सी लापरवाही के गंभीर परिणाम हो जाते हैं।

डेथ आडिट में भी यह बात प्रमुखता से सामने आ रही है ।

सरगुजा जिले की 60 वर्ष की महिला जिसे हाइपर टेंशन भी था ,को 7 नवंबर को लक्षण नजर आ रहे थे लेकिन उन्होने 14 नवंबर को  टेस्ट कराया और पाजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती हुई। मेडिकल स्टाफ के तमाम प्रयासो के बाद भी 18 नवंबर को उनकी मृत्यु हो गई। यह देरी से जांच कराने के कारण हुआ जिससे बचा जा सकता था।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!