छत्तीसगढ़

सीपत : मटियारी में अवैध गांजा बिक्री करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

सीपत : दिनांक 12.11.2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मटियारी बाबा धाम शिव मंदिर के पास कवि शिकारी नामक व्यक्ति एक सफेद प्लास्टिक के थैला में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए रखा, सूचना पर सीपत तथा एसीसीयु टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही किया गया, जहां आरोपी 01.कवि शिकारी पिता स्व गुहाराम शिकारी उम्र 32 साल निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 02 भकोली वंशकार पिता स्व बाबूलाल वंशकार उम्र 52 साल निवासी बंधवापारा ईमलीभांठा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ0ग0 मिले। आरोपी कवि शिकारी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक थैला के अंदर रखा हुआ 500 ग्राम एवं आरोपी भकोली वंशकार के कब्जे से एक नीला रंग के प्लास्टिक के पन्नी के अंदर रखा हुआ 400 ग्राम कुल 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गंाजा कीमती 45,000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी – 01.कवि शिकारी पिता स्व गुहाराम शिकारी उम्र 32 साल निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

02 भकोली वंशकार पिता स्व बाबूलाल वंशकार उम्र 52 साल निवासी बंधवापारा ईमलीभांठा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ0ग0

जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा – कुल 900 ग्राम गांजा कीमती 45,000 रूपये

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!