छत्तीसगढ़

लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी को भिलाई से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, भेजा जेल

जशपुर : दिनांक 03.08.26 को प्रार्थी गजानंद चौहान, उम्र 36 वर्ष, निवासी शांतिनगर, तिलडेगा, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर द्वारा थाना पत्थलगांव में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वर्ष 2025 में उसे लोन की आवश्यकता थी। इसी दौरान भिलाई निवासी चंद्रमणी देवदास ने फोन कर स्वयं को सोमी फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसके पास प्रार्थी के लोन की फाइल आई है। यदि प्रार्थी को 10 लाख रुपये का लोन चाहिए, तो कंपनी में सुरक्षा निधि के रूप में राशि जमा करनी होगी।

आरोपी चंद्रमणी देवदास ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोन दिलाने का झांसा दिया तथा सुरक्षा निधि के नाम पर प्रार्थी से कुल 1,93,000 रुपये प्राप्त कर धोखाधड़ी की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 163/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बैंक खातों की जानकारी एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा प्रार्थी के संबंधित बैंक से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। आरोपी चंद्रमणि देवदास व उसके दो साथी घटना दिनांक से फरार थे, पुलिस के द्वारा फरार आरोपियों की लगातार पता साजी की जा रही थी, इसी दौरान एक आरोपी चंद्रमणी देवदास की भिलाई में होने की सूचना पर, उसकी धर पकड़ हेतु एक पुलिस टीम भिलाई भेजी गई, जिनके द्वारा आरोपी चंद्रमणि देवदास को हिरासत में लेकर लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों का उपयोग कर प्राप्त राशि को अपने घरेलू उपयोग में खर्च किया है।

विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध में संलिप्तता प्रमाणित पाए जाने पर थाना पत्थलगांव पुलिस द्वारा दिनांक 26.10.2026 उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य दो फरार आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया है, जिनकी पता साजी जारी है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक जितेंद्र कुमार ताम्रकार, प्रधान आरक्षक चंद्रविजय पैंकरा व आरक्षक देवसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

नाम गिरफ्तार आरोपी – चंद्रमणि देवदास उम्र 33 वर्ष निवासी भिलाई-3, जिला दुर्ग

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!