छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार : मोटर साइकिल में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बलौदाबाजार :- दिनांक 24.11.2020 को जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर साइकल में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतु भंवरपुर तरफ से बेलादूला की ओर आ रहा है की सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराकर हमराह स्टॉप एवं गवाहों के तत्काल मौका घटनास्थल ग्राम बेलादूला धनवार पारा कलश होटल के पास पहुंचकर घेराबंदी कर मोटर सायकल CG 04 DZ 9074
हौंडा शाइन के चालक उतरा साहू को रोककर मोटर साइकल की तलाशी लेने पर मोटर साइकल में रखें दो नीले रंग की झिल्ली के पैकेट में छिपा कर रखे 2 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा गिनती ₹10000 एवं मोटर साइकल होंडा शाइन क्रमांक CG 04 DZ 9074 कीमती ₹20000 को आरोपी के कब्जे से समक्ष गवाह के जप्त कर

आरोपी उतरा साहू पिता भेष राम साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सल्हेओना थाना सरसिवा के विरुद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट की घटना घटित करना पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 364/20 पंजीबद्ध कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया । लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!