छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून अब वापसी की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल होने वाला है। बीते गुरुवार को लगभग पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।
अगले 24 से 48 घंटे में विदाई के आसार
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून वापसी की रेखा अब आगे बढ़ रही है। अगले 24 से 48 घंटे में गुजरात, मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के भी कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है।
मानसून की वापसी रेखा की वर्तमान स्थिति
दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई रेखा फिलहाल 32.5° N से 23° N तक पहुंच चुकी है। यह लाइन अभी गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया जैसे शहरों से होकर गुजर रही है।
रायपुर में बढ़ा दिन और रात का पारा
राजधानी रायपुर में गुरुवार को दिन में काफी गर्मी महसूस की गई। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को रायपुर में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिन का तापमान 34 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।
राजनांदगांव सबसे गर्म, पेंड्रारोड रहा सबसे ठंडा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है:
शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
राजनांदगांव (सबसे गर्म)34.5—
पेंड्रारोड (सबसे ठंडा)—18.2
अंबिकापुर31.019.4
बिलासपुर32.823.6
जगदलपुर32.6—




















