छत्तीसगढ़

घाट में पलटे ट्रक से करीब 1 करोड़ 19 लाख रूपये के 238 किलो गांजा बरामद, छिपाने की कोशिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार..

सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के विरूद्व जीरो टारलेस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में दिनांक 30.09.2026 को चंदौरा पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घाटपेण्डारी के मुख्य घाट में ट्रक क्रमांक यूपी 13 टी 5497 पलटा था जिसे एक व्यक्ति जो अपना नाम सुनील कुमार बता रहा है के द्वारा क्रेन के माध्यम से उठवाकर मौके पर बिखरे ट्रक में लदे सामान प्लास्टिक दाना के बोरियों को इकट्ठा कराया जा रहा है तथा ट्रक में लदे कुछ सामान जो ट्रक के पलटने के बाद बिखरा था उसे उठाकर ट्रक से कुछ दूरी पर गड्ढा में रखकर प्लास्टिक तिरपाल से ढककर छिपाकर रखा है और उधर किसी व्यक्ति को देखने के लिए जाने नहीं दे रहा है जिससे छिपाकर रखे सामान में मादक पदार्थ या अन्य कोई आपत्तिजनक वस्तु होने की पूर्ण संभावना है।

सूचना मिलते ही थाना चंदौरा पुलिस फौरन घाटपेण्डारी मुख्य घाट पहुंची जहां एक क्षतिग्रस्त ट्रक क्रमांक यूपी 13 टी 5497 खड़ा मिला तथा ट्रक के अगल-बगल जमीन पर सामाग्री प्लास्टिक दाना की बोरी रखा था किन्तु मौके पर ट्रक ड्राईवर या अन्य व्यक्ति उपस्थित नहीं मिले, आस-पास की तलाशी लेने पर मौके पर 09 बोरियों में भरे कुल 238 किलो 290 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीब 1 करोड़ 19 लाख रूपये, घटना में प्रयुक्त क्षतिग्रस्त टाटा कम्पनी का 12 चक्का ट्रक क्रमांक यूपी 13 टी 5497 कीमत करीब 12 लाख रुपये एवं 19 बड़े बोरियों में भरे प्लास्टिक दाना मिला, जिसे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही करते हुए जप्त कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् देहाती नालसी चाक कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में विवेचना दौरान फरार आरोपी सुनील कुमार की पतासाजी कर दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने बताया कि घटना में प्रयुक्त ट्रक को अलीगढ़ उत्तरप्रदेश निवासी साथी के नाम से पंजीकृत होना जिसे पार्टनरशीप में अपने देखरेख में चलना बताया तथा ट्रक में हाथरस उत्तरप्रदेश के ड्राईवर के माध्यम से उड़ीसा से प्लास्टीक दाना के साथ मादक पदार्थ गांजा लोड करा कर लखनऊ उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे तभी दिनांक 29.09.2026 को वाहन घाट पेण्डारी घाट में पलट जाने से मादक पदार्थ गांजा को रोड किनारे छुपाकर गड्ढा में तिरपाल से ढंक कर रखना बताया। मामले में आरोपी सुनील कुमार पिता लक्ष्मण सिंह, उम्र 32 वर्ष निवासी इन्द्रानगर खैरी रोड, थाना देहली गेट, जिला अलीगढ़ (उ०प्र०) को गिरफ्तार किया गया। मामले में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदौरा लक्ष्मण सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक शैलेष सिंह, भगवत दयाल पैकरा, आरक्षक अभय तिवारी, अवधेश कुशवाहा, सुूरज पाटिल, विजय गुप्ता, कमलेश यादव, अमृतलाल जगत, अशोक कुमार व मनोज राजवाड़े सक्रिय रहे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!