छत्तीसगढ़

गणेशोत्सव झांकी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम | चेकिंग के दौरान पुलिस ने उतरवाए 507 लोहे के कड़े

दुर्ग : दिनांक 29.09.2026 को बाजार ग्राउंड धमधा में गणेशोत्सव समिति धमधा द्वारा आयोजित “दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार, ग्राम पटपर” के झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों तथा अन्य जिलों से लगभग 6,000–7,000 दर्शक पहुंचे। संज्ञेय अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना धमधा पुलिस द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ होने से ही सतर्कता बरती गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए थाना धमधा पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत लगातार निगरानी रखी गई। कार्यक्रम में आए युवा वर्ग के कुछ लोगों द्वारा पहने गए विभिन्न प्रकार के लोहे के कड़े निकलवाकर पुलिस द्वारा सुरक्षित रखवाए गए। पुलिस टीम की सतर्कता एवं निरंतर निगरानी के फलस्वरूप कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तथा पूरे कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार का उपद्रव अथवा अप्रिय घटना नहीं हुई।

सराहनीय कार्य : कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा श्रीमती बैजंतीमाला तिग्गा, परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक श्री दानेश्वर साह, निरीक्षक महेश ध्रुव, निरीक्षक भीष्म पिस्दा एवं थाना धमधा के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की स्थिति में स्वयं कानून हाथ में न लेकर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!