छत्तीसगढ़

मौसम : निवार चक्रवात के असर से आसमान में छाए बादल, रायपुर बिलासपुर में बारिश के आसार, जानें प्रदेश के मौसम..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

छत्तीसगढ़ में प्रबल चक्रवात निवार के असर से आज कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में आज दिन की शुरूआत आसमान में बदली के साथ हुई। इसी के साथ तापमान में भी थोड़ा अंतर आया है। बादलों की वजह से ठंड का असर कम महसूस हो रहा है, लेकिन चक्रवात के साथ बारिश होने और फिर मौसम खुलने के बाद तापमान में तेजी के साथ गिरावट आएगी।

प्रदेश में निवार चक्रवात का सीधा असर नहीं हो रहा है। पर बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से प्रदेश में 26 नवंबर को कुछ स्थानों पर और 27 नवंबर को एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की अति संभावना है। 26 नवंबर को दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग के साथ ही बिलासपुर संभाग के एक-दो जिलों में बारिश हो सकती है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!