छत्तीसगढ़

दुर्ग : पुरानी रंजिश के चलते हत्या के प्रयास की घटना में फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार..

दुर्ग : थाना भिलाई नगर के अपराध क्रमांक 360/2026 में हत्या के प्रयास की घटना के फरार दोनों आरोपियों को पुलिस ने विवेचना, मुखबिर सूचना एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया है।

दिनांक 02.07.2026 को प्रार्थी योगेश सूर्यवंशी द्वारा थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह सेक्टर-06 पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर अपने घर लौट रहा था। DPS चौक के पास आरोपियों द्वारा पीछे से हमला कर उसे वाहन से गिरा दिया गया तथा धारदार हथियार एवं डंडे से मारपीट कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। घटना का कारण पूर्व विवाद एवं आपसी रंजिश होना विवेचना में सामने आया।

 

प्रकरण में अपराध क्रमांक 360/2026, धारा 109(1), 296, 3(5), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान कर पुलिस टीम द्वारा उनकी तलाश की गई। दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

प्रकरण में आरोपी अमन मूर्ति एवं हरीश यादव को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी प्रखर चंद्राकर के विरुद्ध पूर्व में 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना भी पाया गया है।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपियों द्वारा पूर्व विवाद एवं रंजिश के चलते प्रार्थी का पीछा कर DPS चौक के पास पीछे से हमला किया गया। प्रार्थी को वाहन से गिराने के बाद धारदार हथियार एवं डंडे से मारपीट कर हत्या का प्रयास किया गया।

आरोपी का नाम : 1. प्रखर चंद्राकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी नेवई, जिला दुर्ग।

2. सुधांशु उर्फ बॉम्सी, उम्र 23 वर्ष, निवासी रिसाली, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :1. घटना में प्रयुक्त 01 धारदार हथियार।

2. घटना में प्रयुक्त 01 डंडा।

3. घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!