दुर्ग : दिनांक 19.09.2026 को प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया गया तथा पूछताछ एवं तलाशी के आधार पर आवश्यक सामग्री बरामद की गई। दिनांक 19.09.2026 को प्रार्थिया श्रीमती रेखा ताण्डी, निवासी सुपेला, थाना भिलाई भट्ठी उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पति की तबीयत खराब होने के कारण उपचार हेतु उन्होंने पूजा राव उर्फ वेंकट लक्ष्मी राव से 20,000 रुपये उधार लिए थे। प्रार्थिया के अनुसार उक्त राशि पर साप्ताहिक ब्याज की मांग की जा रही थी।
प्रार्थिया द्वारा एकमुश्त राशि देने में असमर्थता व्यक्त किए जाने पर पूजा राव द्वारा उसे उपचार कराने की बात कहकर अपने वाहन से अपने घर ले जाया गया। आरोप है कि वहां पूजा राव, चंदन राव एवं प्रवीण शर्मा द्वारा प्रार्थिया एवं उसके पुत्र से गाली-गलौच करते हुए अतिरिक्त रकम की मांग की गई तथा जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्के एवं डंडे से मारपीट की गई।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया गया। आरोपी पूजा राव के घर की तलाशी लेने पर प्रार्थिया का एक कोरा चेक एवं दस्तावेज बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर दिनांक 20.09.2026 को तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
प्रार्थिया से उधार राशि एवं ब्याज की वसूली के लिए अतिरिक्त रकम की मांग की गई। रकम देने में असमर्थता व्यक्त करने पर प्रार्थिया एवं उसके पुत्र को अपने घर ले जाकर धमकी एवं मारपीट के माध्यम से अतिरिक्त राशि वसूल करने का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है।
आरोपी का नाम : 1. पूजा राव उर्फ वेंकट लक्ष्मी राव, उम्र 42 वर्ष, निवासी सेक्टर-01, सड़क 15, क्वार्टर क्रमांक 10 बी, भिलाई, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।
2. चंदन राव, उम्र 25 वर्ष, निवासी सेक्टर-01, सड़क 15, क्वार्टर क्रमांक 10 बी, भिलाई, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।
3. प्रवीण शर्मा, उम्र 48 वर्ष, निवासी सेक्टर-01, सड़क 15, क्वार्टर क्रमांक 10 बी, भिलाई, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री 1. प्रार्थिया का 01 नग कोरा चेक। 2. प्रार्थिया से संबंधित दस्तावेज।




















