सीपत : नशे का अवैध व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत पुलिस द्वारा दिनांक 19.09.2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी मोनू वर्मा भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए मोटर सायकल से ले जा रहा है सूचना पर ग्राम पाण्डेपुर मेन रोड के पास में रेड कार्यवाही किया गया, जहां आरोपी मोनू वर्मा अपने मोटर सायकल में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब ले जाते हुए मिला, आरोपी मोनू वर्मा उर्फ गोलू पिता स्व नंदराम वर्मा उम्र 30 साल निवासी भिल्मी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 से कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं हीरो ग्लैमर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 बी. क्यू 5774 को विधिवित जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
गिरफ्तार आरोपी- मोनू वर्मा उर्फ गोलू पिता स्व नंदराम वर्मा उम्र 30 साल निवासी भिल्मी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0




















