छत्तीसगढ़

दुर्ग : डीमैट खाता खोलकर शेयर जमा करने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

दुर्ग : दिनांक 17.09.2026 को प्रार्थी अभिषेक जैन, निवासी मैत्री नगर, रिसाली, भिलाई द्वारा थाना छावनी में उपस्थित होकर शिकायत प्रस्तुत की गई। शिकायत के अनुसार आरोपी यतेंद्र सिंह डहरिया द्वारा मार्च 2024 में स्वयं को मोतीलाल ओसवाल का ब्रोकर एवं गोल्ड लोन व्यवसाय से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए शेयर ट्रेडिंग के नाम पर प्रार्थी की पत्नी निकिता जैन के नाम से डीमैट खाता खुलवाया गया। आरोपी द्वारा CDSL में शेयर जमा करने का वचन देकर फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए गए तथा प्रार्थी से 15,00,000 रुपये की राशि लेकर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत की गई।

प्रकरण में प्रार्थी के परिचित विक्की सिंह संधू, विश्वजीत सिकदार एवं माधव ताण्डी द्वारा गोल्ड लोन के लिए गिरवी रखे गए आभूषणों को अन्यत्र बेचकर धोखाधड़ी किए जाने संबंधी तथ्य भी सामने आए। शिकायत पर थाना छावनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी यतेंद्र सिंह डहरिया उर्फ शिबू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपी द्वारा स्वयं को शेयर ट्रेडिंग एवं गोल्ड लोन व्यवसाय से जुड़ा बताकर प्रार्थी का विश्वास अर्जित किया गया। इसके बाद प्रार्थी की पत्नी के नाम पर डीमैट खाता खुलवाकर शेयर जमा करने का वचन दिया गया तथा फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से राशि प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई।

आरोपी का नाम : 1. यतेंद्र सिंह डहरिया उर्फ शिबू, उम्र 33 वर्ष, निवासी समकृष्णनगर, मोपका, चौकी मोपका, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।

 

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!