दुर्ग : दिनांक 03.08.2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे कुम्हारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी का मोबाइल बरामद किया गया।
दिनांक 03.08.2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे कुम्हारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक आम नागरिक द्वारा यातायात चेकिंग अधिकारी को सूचना दी गई कि उनका मोबाइल फोन चोरी कर 03 युवक वाहन क्रमांक CG 04 QL 3497 से जा रहे हैं।
मोबाइल फोन को गूगल आईडी के माध्यम से ट्रेस करते हुए संबंधित नागरिक उक्त वाहन का पीछा कर रहे थे। वाहन के कुम्हारी टोल प्लाजा पहुंचने पर उन्होंने तत्काल यातायात पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक निर्दोष एक्का एवं हमराह स्टाफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर चेकिंग की गई, जिसमें चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ।
यातायात पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन एवं संबंधित वाहन को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना कुम्हारी के सुपुर्द किया गया है।
आरोपी का नाम : वाहन में सवार 03 युवकों को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना कुम्हारी के सुपुर्द किया गया है। आरोपियों की पहचान एवं उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही थाना कुम्हारी द्वारा की जा रही है।
जप्त सामग्री : 1. चोरी किया गया 01 मोबाइल फोन।
2. घटना से संबंधित वाहन क्रमांक CG 04 QL 3497।




















