कांकेर। ‘उजियारा अभियान’ के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कांकेर पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 20.235 किलोग्राम गांजे के साथ महाराष्ट्र के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा, हुंडीय एक्स्ट्रा/एक्सटर (Hyundai Exter) कार, मोबाइल और नगदी सहित कुल ₹6,52,580 का मशरूका जब्त किया गया है।
बाईपास पर घेराबंदी कर पकड़ा गया
जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को थाना सिटी कोतवाली कांकेर और सायबर सेल की टीम कांकेर बाईपास, आवासपारा (मनकेशरी चौक) के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध हुंडई कार को रोककर तलाशी ली गई। कार सवारों से पूछताछ करने और गाड़ी की जांच करने पर उसमें से 20.235 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपी महाराष्ट्र के निवासी
पुलिस ने मौके से गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को हिरासत में लिया:
शुभम मांढरे (20 वर्ष), निवासी – गढ़चिरौली (महाराष्ट्र)
समीर पीलारे (22 वर्ष), निवासी – गढ़चिरौली (महाराष्ट्र)
जब्त सामग्री (कुल मूल्य ₹6,52,580/-):
20.235 किलोग्राम गांजा
01 नग हुंडई कार (घटना में प्रयुक्त)
02 नग मोबाइल फोन
₹1,170 नगद
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली कांकेर में धारा 20(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस की अपील:
कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।




















