गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमैर के निर्देषन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही हेतु थानों के बार्डर क्षेत्रों में चेक पोस्ट लगा कर चेकिंग किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 22.08.2026 को थाना मैनपुर को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की दो व्यक्ति एक काल -नीला रंग के पल्सर मोटर सायकल में महाराष्ट्र पासिंग लिखा हुआ उड़ीसा से अवैध रूप से गांजा ले कर परिवहन कर रहा हैं। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मैनपुर से पुलिस टीम भेज कर घटना स्थल झरियाबहरा के पास चेक पोस्ट में संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग किया जा रहा था। उसी दौरान संदिग्ध वाहन पल्सर में दो व्यक्ति आते दिखाई दिया। मोटर सायकल चालक को रोकर नाम पता पुछने पर अपना नाम 01) रोहित दत्त साल्वे पिता दत्ता साल्वे उम्र 26 निवासी पेडराॅड पंचवटी नासिक (महाराष्ट्र) 02) आनंद रामदास लौंधे पिता रामदास लौंधे उम्र 22 वर्ष निवासी कुम्भरवाड़ा थाना भद्रकाली जिला नासिक (महाराष्ट्र) का रहने वाला बताया। आरोपियों के पास रखे बैग का समक्ष गवाहन के तलाषी लेने पर बैग में रखे 15.44 किलो ग्राम किमती 07 लाख 72 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक एम.एच. 15 के.पी. 7573 को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी रोहित दत्त साल्वे एवं आनंद रामदास लौंधे का कृत्य अपराध धारा सदर 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर से दोनो आरोपियों को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी- 01) रोहित दत्त साल्वे पिता दत्ता साल्वे उम्र 26 निवासी पेडराॅड पंचवटी नासिक (महाराष्ट्र)
02) आनंद रामदास लौंधे पिता रामदास लौंधे उम्र 22 वर्ष निवासी कुम्भरवाड़ा थाना भद्रकाली जिला नासिक (महाराष्ट्र)
जप्त सामग्री – 15.44 किलो ग्राम किमती 07 लाख 72 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक एम.एच. 15 के.पी. 7573 जप्त।




















