छत्तीसगढ़

कोण्डागांव पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार…

कोण्डागांव : प्रार्थिया/पीड़िता की माता द्वारा थाना कोंडागांव उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी चंदन पोयाम, पिता धनारू पोयाम, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोलावण्ड, थाना कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव (छत्तीसगढ़) ने पीड़िता को अकेला पाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी द्वारा पीड़िता को डराने-धमकाने तथा दबाव में लेकर कई बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना के कारण पीड़िता के तीन माह की गर्भवती होने की जानकारी भी रिपोर्ट में दी गई है।

रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 263/2026, धारा 64, 64(2)(ड) भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा एवं एसडीओपी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना कोण्डागांव की टीम गठित की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी चंदन पोयाम, पिता धनारू पोयाम, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोलावण्ड, थाना कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव को उसके निवास स्थान पर मिलने पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने पर दिनांक 23.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!