छत्तीसगढ़

हाथ मुक्के व लात से मारपीट कर अपनी ही पत्नी की ले ली जान, आरोपी पति गिरफ्तार भेजा जेल..

जशपुर : दिनांक 26.07.26 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि ग्राम घुटरी में दुबेश्वरी बाई उम्र 46 वर्ष की मृत्यु हो गई है, सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल ग्राम घुटरी जाया गया, जहां पुलिस ने देखा कि दुबेश्वरी बाई अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई है, पुलिस के द्वारा आस पास पूछताछ करने पर पता चला कि मृतिका दुबेश्वरी बाई व उसके पति आरोपी जगेश्वर राम के मध्य आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था, घटना दिनांक को भी आरोपी जगेश्वर राम के द्वारा अपनी पत्नी मृतिका दुबेश्वरी बाई के साथ मारपीट किया गया था, पुलिस के द्वारा जब शव का पंचनामा किया गया, तो पाया कि मृतिका के गले में चोट का निशान था, व सिर में में लगी चोट से खून निकल रहा था, पुलिस को प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका होने पर, पुलिस के द्वारा शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया, डॉक्टर की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में शरीर में लगी अंदरूनी व बाहरी चोट के कारण मृत्यु की प्रकृति को हत्यात्मक लेख करने पर  पुलिस के द्वारा थाने में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए, आरोपी पति जगेश्वर राम को हिरासत में लिया गया।

 पूछताछ पर आरोपी जगेश्वर राम के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि घटना दिनांक को उसके व उसके पत्नी के मध्य शराब नहीं मिलने की बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था, इसी दौरान आरोपी के द्वारा अपनी पत्नी को सब्जी बनाने हेतु कहा गया, उसकी पत्नी के द्वारा सब्जी बनाने से मना करने पर आरोपी के द्वारा आवेश में आकर, अपनी पत्नी के साथ हाथ मुक्के व लात से मारपीट की गई, जिससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस के द्वारा आरोपी के अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू, स्नेहलता सिंह, पी एस आई लक्ष्मी मरकाम, जितेंद्र साहू , महिला आरक्षक नीलम टोप्पो , आरक्षक उपेंद्र सिंह व नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख तथा रवि डनसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घुटरी में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। अग्रिम कार्यवाही जारी है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!