राजनांदगांव : दिनांक 02.07.2026 को प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ड्यूटी से घर लौटने पर उसने हरिश सोनवानी उर्फ कान्हा को घर से निकलते देखा। पूछताछ करने पर उसकी नाबालिग पुत्री ने बताया कि आरोपी जबरन घर में घुस आया तथा उसकी इच्छा के विरुद्ध हाथ एवं बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा और गलत काम करने की बात कही। पीड़िता द्वारा विरोध एवं शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
रिपोर्ट के आधार पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 307/2026 के तहत धारा 74, 331(1) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और घटना के मात्र 03 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।
नाम – हरिश सोनवानी उर्फ कान्हा, पिता भोला सोनवानी, उम्र 35 वर्ष, निवासी प्रभात नगर, उड़िया मोहल्ला, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।




















