छत्तीसगढ़

जशपुर : महिला के साथ, उसके घर में घुसकर की थी गलत नियत से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…

जशपुर : दिनांक 26.06.26 को थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 34 वर्षीय पीड़ित प्रार्थिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 25.06.26 की सुबह करीबन 08.00 से 09.00 बजे के मध्य, पीड़िता घर में अकेली थी, उसी दौरान लोदाम क्षेत्रांतर्गत ही एक ढाबे का संचालक आरोपी मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार, उम्र 42 वर्ष, पीड़िता को घर में अकेली जानकर, घर में घुस आया, व गलत नियत से प्रार्थिया के साथ छेड़ छाड़ करते हुए अश्लील हरकत करने लगा, पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी के द्वारा, पीड़िता को इसके समुदाय विशेष का नाम लेते हुए  उसके पति को छोड़कर अपने साथ पत्नी बनाकर रखने की बात करते हुए जबरदस्ती करने का प्रयास किया जा रहा था, आरोपी की गलत नियत को देखकर, पीड़िता भयभीत होकर चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली, इसी दौरान आरोपी घर से निकलकर भाग गया,। पीड़िता के द्वारा घटना के संबंध में अपने पति को जानकारी दी गई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना लोदाम में आरोपी मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार, उम्र 42 वर्ष के विरुद्ध बी एन एस की धारा 74,331(3),296 व 3(1)(ब),3(2)V (क) एस टी/एस सी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार, उम्र 42 वर्ष को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी मंजीत सिंह के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि लोदाम क्षेत्रांतर्गत एक महिला से गलत नियत से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!