छत्तीसगढ़

जशपुर : मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर :- दिनांक 15-11-2020 को प्रार्थी परमेश्वर पैंकरा पिता चक्रधर पैंकरा उम्र 21 वर्ष ने चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 14-11-2020 को मोबाइल नंबर 9171082274 से किसी व्यक्ति ने उसे फोन कर अपनी जमीन में एयरटेल का टॉवर लगाने व जमीन मालिक को प्रति माह 15000रु मासिक किराया मिलने की बात करते हुए उसे झांसे में लेकर उससे 1,50000रु की ठगी कर लिया है जिस पर चौकी कोतबा में अपराध क्रमांक 127/20 धारा 420 भा .द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री बालाजी राव के दिशा-निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उनैजा खातून अंसारी तथा एसडीओपी पत्थलगांव श्री योगेश देवांगन के मार्गदर्शन में साइबर सेल जशपुर की मदद से उक्त मोबाइल नंबर को ट्रेस करने पर पता चला कि उक्त मोबाइल नंबर सहदेव दास पिता फोटो दास उम्र 35 वर्ष निवासी बालाझार घोघरा थाना पत्थलगांव का है,

जिसे चौकी कोतबा लाकर पूछताछ करने पर उसने ठगी करना स्वीकार करते हुए बताया कि उसी ने प्रार्थी से एअरटेल का मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर ठगी किया है, ठगी की रकम में से 20,000रु दिनेश होंडा शो रूम पत्थलगांव में वहाँ से पूर्व में लिये गए होंडा शाइन मोटर साइकिल का किस्त के रूप में जमा किया व 13,400 रु अपने सास की बीमारी के इलाज तथा दीपावली के त्यौहार में खर्च करना तथा 76600 रु अपने ससुराल घर में छिपाकर रखना बताया।आरोपी सहदेव दास की निशानदेही पर उसके पास से 96,600रु नगद व एक बिना नंबर का होंडा शाइन मोटर साईकिल तथा ठगी में प्रयुक्त मोबाइल को जप्त कर दिनाँक 20-11-2020 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

ठगी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी कोतबा स. उ .नि. चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, आरक्षक 496 शरद बेहरा,460 गोविंद यादव, 529 पुनीत पैंकरा तथा सायबर सेल जशपुर का विशेष योगदान रहा है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!