छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने छठ घाटों का लिया जायजा, घाटों पर पुलिस अधिकारी व जवानों की रहेगी कड़ी चौकसी..

अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

सूरजपुर :- लोक आस्था का पर्व छठ को लेकर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने गुरुवार 19 नवम्बर को सूरजपुर के रेड़ नदी स्थित छठ घाट सहित विश्रामपुर के गौरीशंकर मंदिर और गोरखनाथपुर छठ घाट का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने घाटों की सफाई एवं समुचित व्यवस्था को देखकर संतुष्ट दिखे। उन्होंने छठ घाटों पर कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन कराने, छठ घाटों पर लाइटिग के साथ गोताखोर और मेडिकल टीम की तैनाती समेत कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने छठ घाटों पर स्थानीय छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्यों और जन प्रतिनिधियों से भी वहां की जा रही तैयारी की जानकारी ली और कई निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक श्री कुकरेजा ने बताया कि जिले में जिन-जिन स्थानों पर छठ पर्व मनाया जाता है वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए है। जिन छठ घाट पर ज्यादा भीड़ होने की संभावना है उन जगहों पर पुलिस अधिकारी-कर्मचारी के अलावा सीएसपी-एसडीओपी को भी तैनात किया गया है।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, थाना प्रभारी विश्रामपुर सुभाष कुजूर, नपा सीएमओ दीपक एक्का, नायब तहसीलदार अंकिता तिवारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!